अमरोहा: दलित महिला और उसकी नाबालिग बेटी की नृशंसा हत्या

अमरोहा: दलित महिला और उसकी नाबालिग बेटी की नृशंसा हत्या

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दलित परिवार की विधवा और उसकी नाबालिग बेटी की नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया है। हंगामे के बाद डीआईजी ने मौके का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रविवार को बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव कांकाठेर मे एक महिला व उसकी बेटी के शव पडे होने की पुलिस को सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गए हैं। बताया कि कांकाठेर निवासी पवनसिंह की 2013 में मृत्यु हो गयी थी। पवन की मौत के बाद उसकी मिथिलेश (30) ही परिवार की जिम्मेदारी संभालती थी । कर रात मिथिलेश और उसकी आठ वर्षीय बेटी घर के आंगन में चारपाई पर सोए हुए थे। 15 वर्षीय बेटा मनवित हसनपुर स्थित अपनी ननिहाल में गया हुआ था।बताते हैं कि रात में ही किसी समय सोते समय मां-बेटी की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई।
पडोसी महिला जब दूध लेने के लिए मिथिलेश के घर पहुंची घर का दरवाजा खुला हुआ था और मां-बेटी दोनों के खून से लथपथ शव चारपाई पर पडे हुए थे। महिला ने ग्रामीणों को और ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने सबसे पहले शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया। घटना की खबर सुनकर मृतका के मायके वालों समेत तमाम रिश्तेदार इकठ्ठा हो गए। हत्या से आक्रोशित भीड ने शवों को बगैर बताए अमरोहा भेजे जाने को लेकर खूब हंगामा किया। इसी दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक(डीआईजी) शलभ माथुर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ के बाद दोहरे हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जैसे तैसे शांत किया।
सं सोनिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *