हापुड़। जनपद हापुड़ पुलिस ने 18 माह के बच्चे का अपहरण करने वाले 3 अपहरणकर्ताओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही अपहरण/ चोरी हुए 18 माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है बताया जा रहा है कि वैभव शर्मा नाम के आरोपी ने अपनी बहन के कोई बच्चा ना होने के कारण पैसे देकर 1 माह पूर्व बच्चे का अपहरण/ चोरी कराया था।एसपी दीपक भूकर के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बच्चे को 1 माह पूर्व चोरी कर लिया था चोरी करने के बाद उत्तराखंड के रहने वाले वैभव शर्मा नाम के व्यक्ति को वह बच्चा ढाई लाख रुपए में बेच दिया था वहीं पुलिस ने इस मामले में एक एग्रीमेंट जो तैयार किया गया था उसे बरामद किया है पुलिस जल्द ही इस मामले में केश को भी बरामद करने की बात कर रही है। हापुड़ थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने थाना क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पूर्व अपहरण हुए 18 माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर 03 अपहरणकर्ता सहित 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्त वैभव शर्मा ने अपनी बहन के बेटा न होने के कारण पैसे देकर मासूम बच्चे का कराया था अपहरण।
