अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल

अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया घायल

छपरा। बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शुक्रवार को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी अश्विनी कुमार गुप्ता सुबह अपने घर पर था। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधी उसे अपने साथ जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेशरी गांव स्थित एक बगीचे में लेकर पहुंचे। बातचीत करने के दौरान अपराधियों ने अश्विनी कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।इस मामले में घायल अश्विनी कुमार गुप्ता ने चार नामजद समेत छह लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *