हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव देहरा का बताया जा रहा है। मामला, जी हाँ आपको बता दें कि एक मामला अजीबो गरीब किस्म का सामने आया है। लाचार बेसहारा बेबस और किस्मत का भी मारा कुदरत ने अपाहिज भी बना दिया। जो सही तरिके से चल भी नहीं सकता। उसके साथ गांव के ही और पड़ोस के व्यक्तियों ने ही पुरे परिवार को बंधक बनाकर घर मे रखे कुछ पैसे और बहन कि शादी के लिए रखे आभूषणो को बंदूक कि नोक पर तेज धार दार हथियार के बल पर रात्रि के समय मे ही हाथ साफ करके फरार हो गये। जिसके बाद पुरे परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाकर घटना कि जानकारी नजदीकी पुलिस थाने मे दी। जिसके चलते सुचना मिलते ही क्षेतीय पुलिस ने मौके पर जाकर घटना कि जानकरी करके अपराधियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं मे एक पर्चा दाखिल कर दिया और जांच पड़ताल मे जुट गई,सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामला बहुत गंभीर ही बताया जा रहा है। जी हाँ गरीबा पुत्र खचेडू,समीर पुत्र ग़रीबा,शेरा पुत्र गरीबा,असलम उर्फ़ नटिया पुत्र गरीबा,समशेर पुत्र गरीबा,अमीर पुत्र गरीबा,निवासीगण गढ़ी ग्राम देहरा के रहने वाले हिस्ट्रीसिटर गेंगस्टर जैसे अपराधी व्यक्ति बताये जा रहे है। इन लोगो पर एक दर्जन से भी हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशर, नोएडा जैसे शहरो मे मुकदमे पंजीकृत है। लूट चोरी अवैध हथियार व हत्या और फोरजरी जैसा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। जो कि पीड़ित ने आरोप लगाते हुऐ बताया है कि मेरे साथ हुई घटना को तीन महीने बीत गये है और मुझे अभी तक न्याय नहीं मिला है और शिकायत करने पर जान से मारने कि धमकी महिलाओ के साथ रेप या अपहरण करके ले जाने की लगतार धमकी मिल रही है। जिसके चलते मैंने पुलिस प्रशासन को कई बार अगवत भी कराया परन्तु उन अपराधियों पर अभी तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं हो पाई है ,पीड़ित का कहना है की क्या प्रशासन अब भी किसी बड़ी घटना के इंतजार मे है। पीड़ित रशीद पुत्र नन्हें गांव दहरा थाना धौलाना का कहना है कि यदि मुझे व मेरे परिवार को न्याय नहीं मिला तो मैं परिवार सहित पलायन कर लूंगा। जिसका जुमेदार प्रशासन होगा। मैं थाने चौकी के चक्कर काटके मे थक गया अब उत्पीड़न बर्दास्त के बहार है। मैं एक गरीब परिवार से हुँ। मेरे छोटे छोटे बच्चे है और एक मेरी बहन भी है। जिसकी अभी तक शादी भी नहीं हो पाई है। प्रशासन से मेरी प्रार्थना है कि यदि मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं परिवार सहित आत्महत्या कर लूंगा।

