अन्नदाता किसान हमारे लिए सर्वोपरि: जिलाधिकारी

बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में किसानों ने प्रतिभाग कर सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई जिन्हें जिलाधिकारी ने सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति से गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किसानों के लिए जो भी योजना आती है उन्हें किसानों तक अवश्य पहुंचाया जायेगा तथा किसानों की समस्याओं के साथ साथ उन्हें कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तकनीकी सहायकों के माध्यम से भी दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दियेे कि किसानो का हित सर्वोपरि है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिए। जो समस्या है उन्हेे मौके पर जाकर त्वरित रूप से निस्तारित करे। उन्हेानेे निर्देश दिये कि नहरो की सफाई की समस्या तथा जल निकासी की जो समस्या है उसे जल्द से जल्द दूर करा दिया जायेगा और मौके पर पहुंचकर सिंचाई अधिशासी अभियंता को भी आवश्यक कार्यवाही कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान भी अच्छे तरीके से हुआ है और जो बकाया भुगतान है उससे भी जल्द ही करा दिया जायेगा। किसान बैठक मे सभी विभागों ने अपनी संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने समस्त किसानों से अपील की कि अगर कोई भी कर्मचारी अनावश्यक रूप से आपसे किसी तरह की अपेक्षा करता है तो ऐसे व्यक्ति के बारे में तत्काल जानकारी दें जिससे कि उस पर कार्यवाही की जा सके।
इस अवसर पर किसानों एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियो नेे गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान कराने की ओर का ध्यान आकर्षित किया तथा माईनर पर पानी न आने, बिजली की समस्या, बिजली के जर्जर तार ठीक कराने, जमीन की पैमाईश, आवारा पशुओं को संरक्षित करने आदि की समस्याओं को रखा। कृषकों ने भी अपनी अपनी विभिन्न समस्याये रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों की समस्याओ का शीघ्र निस्तारण कराया जाये। किसान बंधुओं ने पशु विभाग को नकली आहार विक्रय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि ऐसे दुकानदारों की जांच करा कर उन पर अवश्य कार्यवाही की जाएगी।
किसान दिवस में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह , कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, अधीक्षण अभियंता विद्युत रणविजय सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष, ए0आर0कोपरेटिव, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी आदि समेत अनेक किसान उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *