अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस में छिड़ी जंग, राष्ट्रीय सचिव की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता भीड़े

आजमगढ़. अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। पहले भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने के अलावा तोड़फोेड़ कर चुके हैं लेकिन दो दिन पहले तो हद ही हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के सामने ही जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हाथापाई शुरू हुई तो खुद सचिव को बीच बचाव करना पड़ा। इसके बाद बैठक भी नहीं हो पाई। यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश (पूर्वी जोन) सत्यनारायण पटेल 28 अगस्त को आजमगढ़ आए थे। पार्टी द्वारा एमएएम गर्ल्स कालेज कोल बाजबहादुर मंे बैठक रखी गई थी। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, महासचिव मणीन्द्र मिश्र एवं सचिव मनोज कुमार गौतम भी शामिल हुए थे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, वर्तमान राजनीतिक स्थिति, निकाय चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी।

बैठक के दौरान ही एक कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोक शुरू हो गई। इसी बीच प्रवीण सिंह के समर्थक ने उक्त कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। फिर क्या था दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गई के राष्ट्रीय सचिव व अन्य नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सिर्फ बैठक की औपचारिकता ही पूरी हो सकी। वहीं दूसरी तरफ किसी कार्यकर्ता ने ही इसकी वीडियो बनाकर शेयर कर दी। इसके बाद यह चर्चा का विषय बन गई। कांग्रेस को कोई नेता इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *