अतिक्रमण हटाने से पूर्व व्यापारीयों के साथ बैठक

अतिक्रमण हटाने से पूर्व व्यापारीयों के साथ बैठक

कांधला। सोमवार को नगर पालिका परिषद की ईओ अतिरिक्त प्रभार व एसडीएम डिप्टी कलैक्टर निकित़ा शर्मा ने अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने अपने कार्यालय में उपस्थित व्यापारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ के अतिक्रमण को लेकर किए गए सख्त आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ व्यापारियों के द्वारा अपने प्रतिष्ठान के बाहर पेड़ी और चबूतरे बना कर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके चलते मार्ग संकीर्ण हो चुके हैं और आमजन का मार्ग पर अवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका परिषद के द्वारा शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उससे पूर्व व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा ले। सूचना के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वाले व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के नगराध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उधोग व्यापार मड़ल के नगराअध्यक्ष मोहन लाल चावला व युवा ईकाई जिलाध्यक्ष सचिन गोयल, संजीव अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के द्वारा दिल्ली बस स्टैण्ड से लेकर कैराना बस स्टैण्ड तक व अन्य बाजारों में पीलर व पेन्टस के माध्यम से सीमा चिहिन्त कर दी जाये ताकि व्यापारी उक्त से बाहर सामान रखकर अतिक्रमण ने कर सके। साथ ही अतिक्रमण के नाम पर व्यापारीयों को शोषण न किया जाये। डिप्टी कलैक्टर निकिता शर्मा ने व्यापारीयों को पॉलिथीन के प्रयोग को भी पूर्णतया बंद करने की अपील की साथ ही पॉलिथीन के प्रयोग पर करते पाये जाने पर कार्रवाही चेतावनी भी दी है। बैठक में मुख्य लिपिक अशोक, अमरीश बाबू, ईश्वर दयाल कंसल, मोहनलाल चावला, विपिन कुच्छल, देवेन्द्र जैन, निधिश मित्तल, पुनीत नारंग सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *