अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत

बहसूमा। बहसूमा कस्बे में बाईपास तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे आवारा गौवंश को टक्कर मार दी जिस की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि सोमवार सुबह 11बजे बाईपास तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गोवंश ने सड़क किनारे तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। गाय सड़कों पर मारी मारी ना फिरें इसके लिए भले ही सरकार ने कई योजनाएं संचालित की है लेकिन उन योजनाओं से गोवंश कतई लाभांवित नहीं है। बहसूमा क्षेत्र में जगह-जगह लावारिस गोवंश पशु सड़कों पर घूम रहे हैं ।रात के समय में तो बाइक चलाना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि लावारिस गोवंश पशु सड़क पर घूमते रहते हैं जिससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। सुचना पर नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गोवंश को ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *