अजान के विरोध में सड़को पर लोग कर रहे हनुमान चालीसा

अजान के विरोध में सड़को पर लोग कर रहे हनुमान चालीसा

कानपुर। आज देश भर में हर्षोल्लास के साथ हनुमान जंयती मनायी जा रही है। इसी बीच कानपुर के वनखंडेश्वर मंदिर चौराहे से हिंदूवादी नेता दिनेश बाजपेई और अभिमन्यु सक्सेना ने चेतावनी सामने आई है।

दरअसल, हिंदूवादी नेता दिनेश बाजपेई और अभिमन्यु सक्सेना ने चेतावनी दी है कि अजान के विरोध में आज से शुरू हुआ हनुमान चालीसा का पाठ अब हर रोज दिन में दो बार हुआ करेगा और इसके विरोध में हनुमान जयंती पर हिंदूवादी नेता आजन के विरोध में सडक़ो पर उतर आए हैं। संख्या धीरे-धीरे पूरे महानगर के सभी चौराहों तक की जाएगी।

पिछले कई दिनों में यूपी के विभिन्न जनपदों में अजान के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ करने की तस्वीरें निकल कर आ रही है। एक ऐसी तस्वीर ही शहर के वानखंडेश्वर चौराहे में नजर आई।

हिंदूवादी नेता ने बताया कि कई चरणों में यह कार्य किया जाएगा। तय योजना के मुताबिक, पहले चरण में उन चौराहों को लिया जाएगा जहां अजान की आवाज लोगों को मजबूरी में सुननी पड़ती है। इसके बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ लाउडस्पीकर लगाकर किया। उनका कहना है कि अजान के लिए लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए। नहीं तो अजान के वक्त वह सभी हर रोज दिन में र्कई बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *