अजमेर में निकाला परंपरागत रूप से पथ संचलन

अजमेर में निकाला परंपरागत रूप से पथ संचलन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज विजयदशमी के पावन एवं पवित्र मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना परंपरागत पथ संचलन निकाला।
शहर में पहली बार यह खास बात रही कि संघ के ग्यारह शहरीय क्षेत्रों में अलग अलग पथ संचलन संचालित हुए। दशहरे के दिन पथ संचलन का यह राष्ट्रीय कार्यक्रम अजमेर मे भी आयोजित हुआ।
सबसे पहले सुबह 8.30 बजे केशव नगर का पथ संचलन क्रिश्चियनगंज मार्ग पर हुआ। उसके बाद दीनदयाल नगर फाईसागर रोड सामुदायिक भवन, दयानंद मार्ग ब्रह्म कुमारी आध्यात्मिक केंद्र टाम्बरे से प्रारंभ हुआ, वीर सावरकर नगर का पथ संचलन अंबेडकर संघ देहली गेट से, दाहरसेन नगर, केशव नगर, चाणक्य नगर, विवेकानंद नगर, माधव नगर, मधुकर नगर, सुभाषचंद्र बोस नगर का पथ संचलन संपन्न हुआ। पृथ्वीराज चौहान नगर का पथ संचलन सायं आयोजित होगा जो रामगंज चंद्रवरदाई नगर पर संपन्न होगा। संघ की विभिन्न नगरीय शाखाओं के आयोजित इन पथ संचालनों मे एकता, अनुशासन और एकरुपता की मिसाल देखते ही बन रही थी। कदमताल तो किसी फौज की तरह नजर आ रहे थे।
शहर के जिन जिन क्षेत्रों से भी संघ का यह पथ संचलन निकला जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया और खुली जीप में वीर सावरकर जैसे संघ निष्ठ के चित्रों पर भी पुष्प वर्षा की गई।
उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है कि जब एक समूह में सुभाष उद्यान से पथ संचलन निकालने के बजाय शहर के ग्यारह अलग अलग नगरों में पथ संचलन निकाले गए।
प्रसंगवश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सात से नौ अक्टूबर तीन दिवसीय अजमेर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां प्रबुद्ध जन सम्मेलन में ..एक भारत-श्रेष्ठ भारत.. के निर्माण में संघ की भूमिका पर व्याख्यान देंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *