सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बाद सिन्हा ने निर्वाचक मंडल में शामिल सभी मतदाताओं से मीडिया के माध्यम से अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और यह देश में लोकतंत्र के बारे में निर्णय करेगा कि देश में लोकतंत्र रहेगा या समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कहा कि वह सभी मतदाताओं से अपील करते हैं वे अपनी अंतर आत्मा की आवाज पर मतदान करें। उन्होंने कहा , “ यह गुप्त मतदान है। मुझे उम्मीद है कि मतदाता अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए लोकतंत्र को बचाने के लिए मुझे चुनेंगे। ”
सिन्हा ने कहा ,“ मैं केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ रहा हूं लेकिन यह लड़ाई सरकार एजेन्सियों के खिलाफ भी है। वे भी बहुत शक्तिशाली बन गयी हैं। ये पार्टियों को तोड़ रही हैं जिससे कि वे उनके पक्ष में वोट करें। इसमें पैसा भी शामिल है। ”
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में श्री सिन्हा का मुकाबल राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ है।