अंजुमन सैयद जादगान के चुनाव में गुलाम किबरिया गुट ने मारी बाजी

अजमेर। राजस्थान में अजमेर दरगाह से जुड़ी खादिमों की प्रमुख संस्था अंजुमन सैयद जादगान के चुनाव में इस बार गुलाम किबरिया गुट ने बाजी मारी है।
किबरिया गुट के 21 में से 20 सदस्य चुनाव जीत गए जो आगे अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को चुनेंगे। चुनाव में मतदान के बाद दो दिन तक चली मतगणना के बाद बुधवार देर शाम आए चुनाव परिणामों में किबरिया गुट ने वर्तमान काबिज वाहिद गुट को मात दी और अपने 20 सदस्य को जीत दिलाकर अंजुमन की सत्ता हतिया ली।
वाहिद गुट से स्वयं वाहिद अंगारा जो कि वर्तमान सचिव है चुनाव जीत गए और शेष सभी सदस्य चुनाव हार गए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट सत्यनारायण हावा की देखरेख में पहली बार निर्विवाद हुए चुनाव के बाद अब अध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर तथा दो उपाध्यक्षों का चुनाव चुने हुए उम्मीदवार करेंगे तथा दस कार्यकारिणी सदस्य साधारण सदस्यों में से चुने जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *