अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, बोले- ‘सुनियोजित साजिश के तहत हुआ अपराध, पूरा संगठन परिवार के साथ’

अंकित बालियान के घर पहुंचे जयंत चौधरी, बोले- ‘सुनियोजित साजिश के तहत हुआ अपराध, पूरा संगठन परिवार के साथ’

शामली। हरियाणवी गायक एवं अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में दो आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी उनके परिवार से मिलने पहुंचे।उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वह और पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है। परिवार से मुलाकात के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि अंकित एक कलाकार था और जिस तरह सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम दिया गया, वह बेहद संगीन मामला है।

उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जयंत चौधरी ने कहा कि हम सबकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। अंकित एक कलाकार था। जिस प्रकार से सुनियोजित तरीके से ये अपराध रचा गया, ये संगीन अपराध है।

इसे गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई पुलिस प्रशासन की जारी है। मैं यहां मिलने आया हूं, ये हमारा गांव है। हमारे लोग हैं। मैंने परिवार से कहा कि धैर्य रखें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुलिस की जांच अभी जारी है और इस मामले में कल उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है, लेकिन जांच और कानून की अपनी प्रक्रिया होती है तथा इसमें समय लगता है। उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री ने भी अपनी संवेदनाएं दी हैं। कानून की अपनी चाल होती है।

कानून व्यवस्था तभी कायम रह पाती है, जब लोगों का विश्वास व्यवस्था पर बना रहे।” जयंत चौधरी ने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की जरूरत है। पुलिस जांच कर रही है और मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह कानून के तहत की जाएगी। गौरतलब है कि 26 अगस्त को शामली में जिम के पास हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, वारदात में चार शूटर शामिल थे, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हुए थे। सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों के मारे जाने के बाद मामले की जांच ने नया मोड़ लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों और इस हत्याकांड की साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *