अंकित चौधरी (सदस्य,जेड. आर.यू.सी.सी,रेल मंत्रालय) अगुवाई में,नवरात्र में मीट की दुकानों को बंद रखने को लेकर एडीएम सिटी को सौपा ज्ञापन

मेरठ(गौरव चौधरी)। नवरात्र के दौरान शहर की सभी मीट की दुकानों को बंद रखने के लिये युवा भाजपा नेता अंकित चौधरी (रेल मंत्रालय सदस्य जेड आर यू सी सी) ने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया। इस बात को कहा कि नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें खुली होने के कारण धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। वही हमारे संवाददाता गौरव चौधरी से बात करते हुए अंकित चौधरी ने बताया कि एडीएम सिटी को आज ज्ञापन दिया गया था जिसमें एडीएम सिटी ने तत्काल निर्देश जारी भी कर दिए गए हैं कि नवरात्र में कोई भी मीट की दुकानें नहीं खोली जाएंगी जिससे किसी की धर्म आस्था को ठेस पहुँचे ज्ञापन देने में अंकित चौधरी (सदस्य,जेड. आर.यू.सी.सी,रेल मंत्रालय)हर्ष पंडित,सौरभ पंडित,तरुण कश्यप,अमन शर्मा,कपिल जैन,शुभम शेखर चौधरी,अकुर खटीक आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *