अंकिता हत्याकांड से आक्रोशित हिन्दू जागरण ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन

बागपत। हिन्दू जागरण बागपत द्वारा झारखंड में कक्षा 12 वी की छात्रा को जिंदा जलाने के विरोध में सभी नगरों व खंडों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित ज्ञापन दिए गये। ज्ञापन में झारखंड के दुमका में मनचले युवक शाहरुख द्वारा 17 साल की 12 वीं की छात्रा अंकिता को जिंदा जलाने पर फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई।
बड़ौत नगर में बड़ौत उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया । जिसमे हिन्दू जागरण ने भारत सरकार से अंकिता सिंह को जलाकर मारने वाले मनचले विधर्मी शाहरुख़ को अति शीघ्र फांसी की सजा देने और ऐसा कृत करने वालो के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग की। इस अवसर पर अमन गुप्ता, पुनीत वर्मा, विशु जैन आदि उपस्थित रहें।
बागपत नगर में बागपत उपजिलाधिकारी ज्ञापन दिया गया। जिसमे जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, राजीव राजपूत, अशोक शर्मा, अंकित शर्मा, राजीव विश्वकर्मा, शिवम, कमल कुमार, पवन कुमार एडवोकेट, कृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहें।
वही खेकड़ा नगर में भी खेकड़ा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमे प्रांत मंत्री प्रियंका आर्या, रामकुमार आर्य ,सुमित बैंसला, योगेश, नितिन, भूपेंद्र बैंसला, राहुल, राजीव गोयल, भूपेंद्र, सुचन सिंह ,नरेंद्र आर्य आदि मौजूद रहें।
सिंघावली अहीर में सिंघावली अहीर थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। जहां आशीष, निखिल, दीपांशु, दीपेश, मुकुल, अखिल आदि मौजूद रहें। बिनौली में बिनोली थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया ।जिसमे चौधरी सतीश वाल्मीकि, देवेंद्र कुमार ,यशपाल सिंह, पप्पू, शेर सिंह, वेदपाल ,महेश, विमल, सनी रविंद्र ,अंकित, अशोक आदि मौजूद रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *