शिवपुरी में कोताही बरतने पर आठ लोक सेवक निलंबित

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव में मतदान दलों को दी जा रही प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले आठ लोक सेवकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन उमराव सिंह मरावी ने पंचायत चुनाव में मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 8 लोक सेवकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश कल दिए हैं।
दूसरे तरफ निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने में 80 लोक सेवकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *