मुजफ्फरनगर के पेट्रोल पंपों पर खत्म होने लगा पेट्रोल-डीजल, लगी लोगों की भीड

मुजफ्फरनगर। आपूर्ति नहीं होने के कारण हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने लगा है। शहर के जानसठ रोड स्थित पंप पर तेल खत्म होने से वाहन चालक वापस लौटे। कई पंपों पर दिनभर भीड़ के हालात रहे। जिले में एचपी के चार पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो चुका है।

उत्तराखंड़ से शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल का संकट हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर अधिक है। मंगलवार को शहर के जानसठ रोड स्थित शिव धाम पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। संचालक अशोक बालियान ने बताया कि सप्लाई नहीं आने के कारण यह संकट हुआ है। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के करीब 20 पंप हैं, जिन पर तेल खत्म होने लगा है। मंगलवार शाम को रुड़की रोड स्थित पंप पर वाहनों की भीड़ लग गई। लंबी कतार होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर शुरू हुई दिक्कत के कारण बॉर्डर के पुरकाजी क्षेत्र में तेल लेने के लिए वाहन चालकों की लाइन लगी रही। सोमवार रात और मंगलवार को भी यहां भीड़ रही। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि एचपी के पंपों पर सप्लाई की समस्या से मुश्किल बढ़ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *