चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टरों को लेकर एक अहम खबर सामने आई है कि पुलिस ने गोल्डी बराड़ के करीबी 2 गैंगस्टरों को काबू किया गया है। मिली जानकारी अनुसार मोहाली पुलिस व ए.जी.टी.एफ. ने सांझे ऑपरेशन दौरान आरोपियों को काबू किया है। दोनों गैंगस्टर हरियाणा के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों के तार गोल्डी बराड़ से जुड़े हुए हैं। पुलिस उनसे गहराई से पूछताछ कर रही है। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों से कई अहम खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

