पुलिस ने पकड़ा तो यूं चकमा देकर भागते दिखे कांग्रेस नेता श्रीनिवास, भाजपा ने किया ट्रोल तो दिया ये जवाब

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछाताछ को लेकर जहां कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है वहीं सोशल मीडिया पर युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी का दिल्ली पुलिस से भागते हुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसपर अब उन्होंने सफाई पेश की है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सोमवार ईडी के सामने पेश होने के दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसी दौरान युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे कथित तौर पर एक दिल्ली पुलिसवाले को चकमा देकर भागते हुए दिखाई दिए।

वीडियो में देखा जा सकता है, श्रीनिवास बीवी जैसे ही अपनी कार से निकलते हैं। उसी दौरान एक पुलिसकर्मी श्रीनिवास को पकड़ने के लिए उनके कंधे पर हाथ रखता है कि इतने देर में युवा कांग्रेस प्रमुख हाथ को धका मार वहां से रफूचक्कर हो जाते है इस पूरी घटना का एक वीडिया अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे लेकर भाजपा नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया और उन्हें ट्रोल किया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, इतिहास हमें बताता है कि जब पुलिस ने सत्याग्रहियों पर नकेल कसी तो कोई भी कभी नहीं भागा, उसकी पूंछ पैरों के बीच फंसी हुई थी। उन्हें लाठियों, गोलियों और वीर सावरकर की तरह जेल और काला पानी का भी सामना करना पड़ा।

इस बीच श्रीनिवास ने अपनी सफाई देते हुए वीडियो के दूसरे हिस्से को साझा किया और ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। श्रीनिवास द्वारा जारी किए गए क्लिप के पहले हिस्से में वह पुलिसकर्मी की गिरफ्त से भागते हैं और उसके कुछ देर बाद वह पुलिस से घिरे दिखाई देते हा और जांच एजेंसी के कार्यालय के बाहर दिखाई देते हैं, जहां उनको गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

इस वीडियो को शेयर कर श्रीनिवास ने महात्मा गांधी का एक कोट लिखा ट्रोल करने वालों जवाब दिया, जिसमें लिथा कि “पहले वे आपकी उपेक्षा करेंगे, फिर वे आप पर हंसेंगे, फिर वे आपसे लड़ेंगे, फिर आप जीत जाओगे।” – महात्मा गांधी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *