मोगा। मोगा के रेडवां गांव में एक युवक द्वारा बंद पंचायत घर में चिट्टा बेचने का वीडियो वायरल हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद धर्मकोट पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार वीडियो में जोगिंदर सिंह नाम का शख्स वीडियो में चिट्टा बेचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में नशा बेचने वाला शख्स 150 रुपए में चिट्टा देने से मना कर रहा है और वह कागज की पुड़ी में चिट्टा रखकर नशे करने वाले को 200 रुपए में दे रहा है। थाना धर्मकोट के एस.एच.ओ. ने वीडियो वायरल होने पर छापेमारी करके इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
