मिनी ट्रक के पलटने से 25 लोग घायल

मिनी ट्रक के पलटने से 25 लोग घायल

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि दुरेहा से मैहर जा रहा एक मिनी ट्रक उचेहरा थाना क्षेत्र की गणेश घाटी में कल शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गंभीर रुप से घायल लोगों का उपचार चल रहा है, शेष मामूली रुप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया।
सूत्रो के अनुसार यह भी लोग दुरेहा से दर्शन करने मैहर जा रहे थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *