OMG! पत्नी से झगड़े के बाद इस मामूस को दी दिल दहला देने वाली मौत

जीरकपुर। वी.आई.पी. रोड स्थित पेंटा होम्स सोसायटी निवासी एक व्यक्ति ने घरेलू कलेश के चलते अपने छह महीने के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक बच्चे की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक शर्मा निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

वह अब पेंटा होम्स जीरकपुर में रहता है। आरोपी चंडीगढ़ आई.टी. पार्क स्थित एक आई.टी. कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में पेंटा होम्स सोसायटी निवासी 26 वर्षीय नितिका ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून निवासी अभिषेक शर्मा के साथ शादी हुई थी। जनवरी 2022 में उनके घर लड़का पैदा हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति झगड़ा करने लगा था। 11 जून की रात वह अपने घर उत्तराखंड चली गई थी जहां ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया। बहस के बाद, सुबह दो बजे जीरकपुर स्थित पेंटा होम्स घर लौट आए। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। पति ने कहासुनी के दौरान उसे घर से निकाल दरवाजा बंद कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पति ने बच्चे को अपने पास रख लिया। उसने बार-बार दरवाजा खटखटाया पर पति ने नहीं खोला। इसके बाद वह ढकोली निवासी अपनी बहन के घर चली गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब अगली शाम अपने घर आई तो पति बैठा था जबकि बेटा बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था। उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन पति ने बताया कि उसने मुंह दबा कर बेटे की हत्या कर दी है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रमुख दीपिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि सुबह आठ बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी पति मानसिक तनाव से पीड़ित था। इसके चलते उसने यह जघन्य कृत्य किया था जो उस समय नशे की हालत में था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *