वाणी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है।

वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने फैंस को मोटिवेशन देती दिख रही हैं। वीडियो में वाणी ऑरेंज कलर के जिम आउटफिट में अपने ट्रेनर के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

वाणी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “लेट दैट स्वेट आउट। मंडे मोटिवेशन।” वाणी कपूर फिल्म ‘शमेशेरा’ में रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *