गढ़ी पुख़्ता। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खान निवासी आमिर पुत्र अलीमुद्दीन ने जिलाधिकारी शामली को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शुक्रवार को बाल विकास पुष्टाहार आंगनवाड़ी रूबी सैनी द्वारा बांटा गया था, उसने आरोप लगाते हुऐ कहा रूबी सैनी आंगनवाड़ी ने कुछ समय ही राशन बांट कर बंद कर दिया था। जिस कारण हमारे बच्चों के लिए पुष्टाहार राशन नहीं मिल सका। अप्रैल और मई में भी आंगनवाड़ी ने राशन नहीं दिया लगातार अप्रैल मई और जून में राशन न मिलने के कारण जिसकी शिकायत 1076 पर भी करने के बावजूद कोई समाधान नही हुआ है। जिस पर आंगनवाड़ी रूबी सैनी ने अधिकारियों से सांठगांठ कर हमको राशन दिया हुआ दिखाए जाने का आरोप लगाया है। जिस जिलाधिकारी ने इसकी जांच करवाने का आश्वासन दिया है।
