श्रीनगर में मुठभेड़ एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार रात श्रीनगर के बेमिना इलाके में एक तीव्र मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादियों को मार गिराया।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने ट्वीट के जरिये बताया कि श्रीनगर के बेमिना इलाके में पुलिस एक त्वरित मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को चोटें आयी है।
उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों से बरामद दस्तावेजों के आधार पर मारे गये एक आतंकवादी की पहचान अब्दुल्ला गौजरी निवासी फैसलाबाद पाकिस्तान के रूप में हुयी है। जबकि दूसरा आतंकवादी आदिल हुसैन स्थानीय है और वह अनन्तनाग का रहने वाला है। वह भी 2018 में पाकिस्तान जाकर आया था।
उन्होंने बताया कि वह पिछली बार की मुठभेड़ में बच निकलने में कामयाब हो गया था लेकिन पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुये थी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *