मुजफ्फरनगर। भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी ने बाबा गैसेज के मालिक सोम प्रकाश कुच्छल, उनके पुत्र अंशुल कुच्छल व अंकुश कुच्छल निवासी, पटेलनगर देवी मन्दिर के सामने बालाजी रोड, थाना नई मण्डी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नई मंडी कोतवाली में तहरीर दी है। पीडित केपी चौधरी ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र लगभग 65 वर्ष है और वह शान्तिप्रिय व्यक्ति है तथा एक वृद्ध एंव बीमार व्यक्ति है। उसकी पत्नी का देहान्त लगभग 3 वर्ष पूर्व कैंसर से हो गये था। उसका एक लड़का है, घर में हम दो ही प्राण हैं, प्रार्थी घर पर पूरे दिन अकेला ही रहता है और कोई कार्य नहीं करता है, अपने मकान में स्थित दुकानों का जो किराया आता है, उसी से अपना भरण पोषण करता है। प्रार्थी के मकान के सामने विपक्षी का मकान है जिसे विपक्षीगण ने 6 वर्ष पूर्व खरीदा था, तब से उसी में रह रहे हैं । विपक्षीगण बहुत ही झगडालू बदमाश व गिरोहबन्द आदमी हैं। विपक्षीगण प्रार्थी से रंजिश रखते हैं और प्रार्थी को मौहल्ले से अपना मकान बेचकर भगाना चाहते हैं । विपक्षीगण की मेरठ रोड पर बाबा गैस ऐजेन्सी है, जिसकी प्रार्थी को धौंस देते हैं कि हमारे पास बड़े बड़े लोगो का उठना बैठना है। जिसकी वजह से प्रार्थी को डराते धमकाते रहते हैं। विपक्षीगण प्रार्थी की
दुकानो के किरायेदारों को भी डराते धमकाते रहते हैं और प्रार्थी की दुकानो
को किराये पर चढ़ने नहीं देते हैं। अब से 3 वर्ष पूर्व विपक्षीगण प्रार्थी के मकान पर चढ़कर आये थे और प्रार्थी व उसकी बीमार पत्नी के साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी थी कि मकान बेचकर भाग जाओ नहीं तो तुम्हारा जीना हराम कर देगे। उक्त घटना की जानकारी प्रार्थी ने उसी समय थाना नई मण्डी पर दी थी उक्त घटना का कुछ लोगों ने मौखिक रूप से थाने पर फैसला करा दिया था और विपक्षीगण ने थाने वाले से यह गारण्टी दी थी कि आईन्दा हम प्रार्थी से कोई झगड़ा नहीं करेगें । विपक्षीगण रंजिश के कारण प्रार्थी की दुकानो की एमडीए में शिकायत करता रहता है, जिससे कि प्रार्थी की दुकाने तुडवा दी जाये और प्रार्थी की रोजी रोटी छीन जाये । विपक्षीगण प्रार्थी को बरबाद व तबाह करना चाहते हैं । मई 2022 में हमारे मकान के सामने वाली सड़क नई बनी है, प्रार्थी 26 मई को सुबह 10 बजे अपनी दुकान के सामने रैम्प बनवा रहा था। विपक्षीगण इकटठे होकर प्रार्थी के मकान पर आये और प्रार्थी को रैम्प बनाने से रोकने लगे प्रार्थी ने कहा कि मैं अपनी तरफ रैम्प बनवा रहा हूँ इससे आपका क्या मतलब है इसपर विपक्षीगण भड़क गये और प्रार्थी को गंदी गंदी गालियां देने लगे और धक्कामुक्की की और प्रार्थी को धमकी दी कि या तो अपना मकान बेचकर भाग जाओ नही तो तुम्हारा जीना हराम कर देगें जिसपर शोर सुनकर मौहल्ले के कुछ जिम्मेदार लोग आ गये जिन्होने प्रार्थी की जान बचायी इसके बाद भी ये प्रार्थी को धमकी देकर गये कि आज तो छोड़ दिया आईन्दा नही छोड़ेगे और तुम्हें मौहल्ले से भगाकर ही दम लेगें। कोतवाल से प्रार्थना है कि विपक्षीगण प्रार्थी के साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं जिससे प्रार्थी की जान माल का खतरा है । प्रार्थी के प्रार्थना पत्र को दाखिल दफतर किया जाये और प्रार्थी की जान माल की सुरक्षा की जाये और विपक्षीगण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाये । कृपा होगी। इस दौरान भारतवीर प्रधान, राजवीर सिंह, सचिन मित्तल, भूपेन शर्मा, प्रवीण चौधरी, चिराग त्यागी, सुरेंद्र मित्तल भी मौजूद रहे।
