शामली। केंद्र सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के वी०वी० इंटर कॉलेज में गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)व्यावासायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश कपिल देव अग्रवाल द्वारा एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री जी अपने संबोधन में केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनाने के लिए जनता का अभिवादन किया और कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी का जलवा है। राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2014 से पहले जिन माताओं के घर में गैस कनेक्शन नहीं था केंद्र सरकार ने उनको गैस कनेक्शन देने का काम किया।राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे माता बहने जिनको सोच के लिए जंगल में जाना पड़ता था मोदी जी ने घर-घर शौचालय देकर महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा जनधन खाता खुलवाये गये और सबके खातों में पेंशन योजना भेजी गई, और वहीं प्रतिवर्ष 6000 किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि भेजी जा रही है। मा०मंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार जाति धर्म से परे होकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।मान्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 में प्रदेश में योगी जी की सरकार आने के बाद जहा जनपद शामली के कैराना व गैर जनपद मुजफ्फरनगर,बागपत में व्यापारियों में भय का माहौल था योगी सरकार ने आज उन गुंडा माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। मा० मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि बहन बेटी पहले घर से बाहर निकलते समय डरती थी और आज किसी की हिम्मत नहीं है तो महिलाओं की तरफ आंख उठाकर भी देख लें।अपने संबोधन में मंत्री जी ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए मजबूत विद्युत व्यवस्था,व प्राइमरी स्कूलों को स्वावलंबी बनाया गया जाने की बात कही।मा० मंत्री जी ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास- और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा०राज्य मंत्री द्वारा जनपद शामली की स्वयं सहायता समूह की 664 महिलाओं को 02करोड़ 09 लाख 14 हजार की धनराशि जारी की गई। इसके अलावा जनपद में विभिन्न विभागों यथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 05- 05 लाभार्थियों को डेमो चाबी,श्रम विभाग की निर्माण कामगार मृत्यु अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को 02-02 लाख का चेक का वितरण,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोविड-19 मां अथवा पिता को खो चुके 05 बच्चों को लैपटॉप का वितरण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 05 ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 05 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड,बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 05 आंगनवाडी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के 05 लाभार्थियों को राशन वितरण किया गया के अलावा अन्य विभागों के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर क्षत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल,सांसद कैराना प्रदीप चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पूर्व मंत्री सुरेश राणा,पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एवं अन्य पार्टी के नेताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गण, पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनुराग शर्मा द्वारा किया गया। इसके अलावा आयोजित
कार्यक्रम के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार,उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी,उपायुक्त स्वतः रोजगार शैलेन व्यास, जिला आपूर्ति अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, सहायक श्रम आयुक्त संतोष अग्रहरि,जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल,जिला उद्यान अधिकारी शामली डॉ हरित कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा प्रदीप कांत, सहित समस्त सहित विभिन्न विभागों के लाभार्थियों सहित भारी संख्या में जन समूह मोजूद रहा।