झिंझाना। थाना क्षेत्र के पीरखेड़ा गांव में एक खेत से अज्ञात युवक का सड़ा गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई । पुलिस पहुंचने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है । पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है ।
पीरखेड़ा गांव के निवासी अनंगपाल आज सुबह खेत में पानी चलाने गए थे कि वहां खेत में पानी के खाल में लटका एक युवक का गला सडा शव दिखाई दिया । गांव में यह सूचना फैल गई ,इस घटना से गांव में सनसनी भी फैल गई । सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची । साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी भी मौके पर पहुंच गए । वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों को शव की शिनाख्त कराई , मगर शिनाख्त नहीं हो पाई । पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । ग्राम प्रधान मनोज ने बताया कि परसों वें खेत में दवाई का स्प्रे करने गए थे उस समय वहां कुछ नहीं था । । थाना प्रभारी का कहना है कि नशे में गिरकर उसकी मौत हुई है ।