गुडग़ांव। धार्मिक संस्था मानव सेवा दल ने अगले 12 व 13
जुलाई को मुरादनगर में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जाने
वाले गुरु पूजा पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
किया। समिति के सचिव कैलाश चंद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी
आगामी 12-13 जुलाई को उत्तरप्रदेश के मुरादनगर में समिति द्वारा गुरु
पूजा पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से
अनुयायी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मानव सेवादल द्वारा इस आयोजन की
व्यवस्था की जाती रही है। इसके लिए सभी प्रदेशों में प्रशिक्षण शिविरों
का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि गुरु पूजा पर्व पर किसी प्रकार की कोई
परेशानी कार्यक्रम में पहुंचे अनुयायियों को न हो। उन्होंने बताया कि इस
कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय दिल्ली से ओमप्रकाश, रामपाल, अजय व
बिहारीलाल आदि भी शामिल हुए और उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अनुयायियों
से आग्रह किया कि गुरु पूजा कार्यक्रम की व्यवस्था उन्हीं को संभालनी है।
उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े
महिला, पुरुष कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
