स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

गुडग़ांव। सामाजिक संस्था जगराम फाउण्डेशन द्वारा रविवार
को राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के जन्मदिन पर अशोक विहार
क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
किया गया। संस्था के अध्यक्ष कुलदीप कटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर
में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। शिविर में आए लोगों के
स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों ने की और उन्हें दवाईयां भी वितरित की गई।
महिला रोगियों की जांच भी महिला चिकित्सकों द्वारा की गई। सभी को
स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य की नियमित
जांच कराएं ताकि संभावित बीमारियों से बचा जा सके। मौसमी बीमारियों की
जानकारी भी मरीजों को दी गई। चिकित्सकों ने लोगों से कहा कि कोरोना अभी
गया नहीं है। इसका प्रकोप अवश्य हुआ है, इसलिए लापरवाही नहीं बरतनी
चाहिए। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी
दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण व अन्य
सामाजिक कार्यक्रमों की भी आयोजन करती रही है। डा. अंकित फौगाट व डा.
अंकिता कटारिया की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर
गणमान्य व्यक्ति कुलराज कटारिया, पंकज डावर, सतीश साहू, मनीष शर्मा, महेश
सहरावत, उमेद कटारिया, राजेश, अमित, पीएल कटारिया, प्रवीण सहरावत आदि
मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *