Posted inराज्य बिजली गिरने से खंडवा में तीन लोगों की मौत Posted by admin June 12, 2022No CommentsPosted inराज्य खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आरूद में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम आरूद गांव के एक खेत में अरबी की फसल निकालने का काम किया जा रहा था, तभी अचानक तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश होना शुरू हो गयी। बारिश शुरू होने के बाद अचानक बिजली कड़कने लगी और खेत में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से खेत मालिक सहित दो मजदूरों की मौत हो गयी। पंधाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है। मृतकों में खेत मालिक 35 वर्षीय अखिलेश निवासी हीरापुरा खुर्द तथा दो मजदूर प्रदूम्य निवासी बांदरला और 40 वर्षीय केवलराम निवासी आरूद शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Post Views: 7 admin View All Posts Post navigation Previous Post अगले दो-तीन दिनों में इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून, जानिए- कहां कैसा रहेगा मौसमNext Postअमेरिका में गन कल्चर में सुधार के विरोध में रैली
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम आरूद गांव के एक खेत में अरबी की फसल निकालने का काम किया जा रहा था, तभी अचानक तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश होना शुरू हो गयी। बारिश शुरू होने के बाद अचानक बिजली कड़कने लगी और खेत में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से खेत मालिक सहित दो मजदूरों की मौत हो गयी। पंधाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है। मृतकों में खेत मालिक 35 वर्षीय अखिलेश निवासी हीरापुरा खुर्द तथा दो मजदूर प्रदूम्य निवासी बांदरला और 40 वर्षीय केवलराम निवासी आरूद शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।