वाह रे योगी जो कहा कर दिखाया, हुड़दंगियों के मकानों पर चला बुल्डोजर
प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी कार्यशैली को लेकर प्रसिद्ध हो चले हैं। अभी हाल ही में हुए आम चुनाव में जिस मुद्दे को लेकर योगी जी को भरपूर समर्थन मिला।
सहारनपुर। प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी कार्यशैली को लेकर प्रसिद्ध हो चले हैं। अभी हाल ही में हुए आम चुनाव में जिस मुद्दे को लेकर योगी जी को भरपूर समर्थन मिला। उसी कड़ी में योगी आदित्यनाथ की पुलिस द्वारा कथनी और करनी में कोई अंतर न करते हुए दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई गयी। जिसके तहत गतरोज जुमे की नमाज के बाद हुए प्रकरण में अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र अस्मत निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड़, थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर के मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर द्वारा बुलडोजर प्रभावी कार्रवाई करवाई गई। साथ ही दूसरे अभियुक्त अब्दुल वाकीर पुत्र बिलाल निवासी खाताखेड़ी निकट बिलाल मस्जिद, थाना मंडी, सहारनपुर के मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन द्वारा बुलडोजर की प्रभावी कार्रवाई कर भविष्य में ऐसा न करने का सबक सिखाया गया। ताकि अन्यों को भी इससे इबरत हासिल हो। वहीं कई लोगों ने कहा कि वाह रे योगी जो कहा कर दिखाया। साथ ही कई लोगों ने कहा कि जब योगी जी इस प्रकार की कार्यवाही आरोपियों के विरूद्ध करेंगे तो फिर कोर्ट कचहरी का क्या औचित्य रह जाता है।




