राज्य
Trending

शख्स ने दो महिलाओं से रचाई शादी, अपने-अपने बच्चों के साथ मंडप में बैठीं दुल्हनें

उमला गांव निवासी रंजन सिंह है ने पास के ही गांव आड़ेंगा में रहने वाली युवती दुर्गेश्वरी मरकाम से शादी की। कुछ समय बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी बीच रंजन को आंवरी गांव की निवासी सन्नोबाई गोटा से प्यार हो गया और प्रेमिका ने भी एक बच्चे को जन्म दे दिया।

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित कोंडागांव (Kondagaon) जिले के उमला गांव में एक अनोखी शादी हुई है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। शादी ऐसी जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस शादी में दूल्हे ने एक साथ दो महिलाओं के साथ शादी रचाई। दोनों ही महिलाओं की इस शादी में पूरी रजामंदी थी। इस शादी में सबसे खास बात यह है कि दूल्हा दो बच्चों का पिता है और यह दोनों बच्चें उसकी दोनों प्रेमिकाओं से है।

उमला गांव निवासी रंजन सिंह ने पास के ही गांव आड़ेंगा में रहने वाली युवती दुर्गेश्वरी मरकाम से शादी की। कुछ समय बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसी बीच रंजन को आंवरी गांव की निवासी सन्नोबाई गोटा से प्यार हो गया और प्रेमिका ने भी एक बच्चे को जन्म दे दिया। जब मामले की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो रंजन सिंह के लिए बाते होने लगी कि वह समाज में गंदगी फैला रहा है। यह देखते हुए रंजन सिंह ने दोनों ही महिलाओं से शादी करने का फैसला कर लिया। आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष सोनूराम मंडावी ने बताया कि समाज और परिवार की रजामंदी के बाद शादी कार्ड छपे और दोनों ही महिलाओं का नाम शादी के कार्ड में लिखाया गया। धूमधाम से शादी हुई और गांव के लगभग 600 से 700 लोग शादी में पहुंचे और वर और दोनों वधु को आर्शीवाद दिया।

इस शादी की सबसे खास बात यह थी दोनों दूल्हन अपने बच्चों को लेकर मंडप में बैठी थी और अपने पति के साथ साथ फेरे लिए। दोनों दूल्हनों ने अपने दूल्हे के साथ साथ जीने और मरने की कसमें भी खाई। रंजन ने बताया कि शादी दोनों की रजामंदी के बाद हुई और अब वे खुशी के साथ अपनी जिंदगी बिताएंगे। रंजन ने कहा कि शुरुआत में जरूर इसका विरोध हुआ लेकिन उसने सन्नो और दुर्गेश्वरी से शादी रचाने का वादा किया था। रंजन ने बताया कि दोनों पत्नी से उसे एक एक बच्चा है और दोनों बच्चे भी इस शादी के साक्ष्य बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button