uttar pradesh
प्रयागराज हिंसा के खुलेंगे राज! मास्टरमाइंड बताया जा रहा है मोहम्मद जावेद, CAA, NRC के प्रदर्शन में भी नाम आया सामने
प्रयागराज में भी बेकाबू हालात देखने को मिले हैं। इस पूरे बवाल के पीछे मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद का नाम सामने आ रहा है।
प्रयागराज। यूपी में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के दिन कई जिलों में हिंसा भड़क गई। जिसके चलते माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इसके साथ ही कई जिलों में आगजनी, पत्थरबाजी देखने को मिली है। इसी कड़ी में प्रयागराज में भी बेकाबू हालात देखने को मिले हैं। इस पूरे बवाल के पीछे मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद जावेद के ही इशारे पर ही हिंसा और पत्थरबाजी की गई। बता दें कि सीएए, एनआरसी के प्रदर्शन में भी मोहम्मद जावेद भी नाम सामने आया था।




