crime
Trending

ब्राउन शुगर के साथ इन्दौर की दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में पुलिस ने एक लाख रुपए से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद करने के साथ ही इस मामले में इन्दौर निवासी दो महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा कस्बे में पुलिस ने एक लाख रुपए से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद करने के साथ ही इस मामले में इन्दौर निवासी दो महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जावरा शहर थाने की पुलिस के द्वारा कल शाम अजमेरी गेट पर वाहनों की रुटीन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार वहां से गुजरी, जिसमें दो महिलाओं समेत कुल पांच लोग सवार थे। चैकिंग के दौरान जब पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो चालक ने नौगांवा राजस्थान से आना बताया, जबकि वाहन में सवार अन्य व्यक्तियों ने मन्दसौर से आना बताया।
कार में सवार अलग अलग लोगों की अलग अलग बातें सुनकर पुलिस काे शक हुआ और उसने वाहन में सवार लोगों की बारीकी से तलाशी ली, तो एक व्यक्ति अमजद के कपडों में से प्लास्टिक की थैली में रखी गई सौ ग्र्राम ब्राउन शुगर बरामद हुयी। मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने कार में सवार सभी व्यक्तियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रतापगढ राजस्थान के नौगावां से यह मादक पदार्थ लेकर आए है, जिसे वे इन्दौर के आजाद नगर इलाके में छोटी पुडियाओं में बेचने वाले थे। पकडे लोगों ने अपने नाम अमजद, उसकी पत्नी चांदनी बी, मां शहनाज बी और चचेरा भाई मो वसीम और चालक महमूद खान बताए।
सभी आरोपी इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के रहवासी है। आरोपियों ने बताया कि वे नौगावां (राजस्थान) से मादक पदार्थ लेकर आते थे, जिसे अमजद का छोटा भाई इमरान एक अन्य व्यक्ति रफीक छोटी छोटी पुडियाएं बनाकर नशेडियों को बेचते थे। इमरान और रफीक पूर्व में जावरा में ही रहते थे, जो आजकल नशे के धन्धे के चलते इन्दौर में रहने लगे है।
जावरा शहर थाना प्रभारी वी डी जोशी ने बताया कि इन पांचों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर इन्दौर के आजाद नगर इलाके में नशे के व्यापार में लगे अन्य लोगों की धरपकड भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button