delhi
Trending

सत्येन्द्र जैन की ईडी हिरासत अवधि 13 जून तक बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत अवधि गुरुवार को 13 जून तक बढ़ा दी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत अवधि गुरुवार को 13 जून तक बढ़ा दी।

ईडी ने जैन को 30 मई को हिरासत में लिया था।

ईडी के वकील ने कहा कि श्री जैन के करीबी लोगों से 2.85 करोड़ रुपये और 133 सोने के सिक्कों की बरामदगी के बारे में उनसे पूछताछ की आवश्यकता है।

ईडी ने कहा कि राम प्रकाश ज्वेलर्स के अंकुश जैन, वैभव जैन, नवीन जैन और सिद्धार्थ जैन तथा जी एस मथरू और योगेश कुमार जैन के ठिकानों पर छापे मारे गये और यह राशि बरामद की गयी।

ईडी ने इससे पहले श्री जैन और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपये की अचल सम्पत्ति जब्त की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button