uttar pradesh
Trending

बलजीत सिंह बिट्टू रालोद में किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरूवार को इस आशय की घोषणा की। पार्टी ने बुधवार को ही बिट्टू को सपा-रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी के लिये घोषित 20 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था।

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने बलजीत सिंह बिट्टू को पार्टी की किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरूवार को इस आशय की घोषणा की। पार्टी ने बुधवार को ही बिट्टू को सपा-रालोद गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी के लिये घोषित 20 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था।
खांटू कांग्रेसी खानदान से जुड़े बिट्टू ने पिछले साल सितम्बर में कांग्रेस से इस्तीफा देकर रालोद की सदस्यता ग्रहण की थी। रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी किसान नेता रामपुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होने किसानों की अनदेखी और प्रदेश नेतृत्व पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button