crime
Trending
रायसेन का गांजा तस्कर भोपाल से गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने रायसेन जिले के एक गांजा तस्कर को भोपाल के भानपुर ब्रिज से समीप से गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने रायसेन जिले के एक गांजा तस्कर को भोपाल के भानपुर ब्रिज से समीप से गिरफ्तार कर लिया है।
अपराध शाखा पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि रायसेन जिले के गैरतगंज का रहने वाला मूरत आदिवासी भोपाल के भानपुर ब्रिज के समीप गांजा बेंचने की फिराक में खड़ा था। तभी अपराध शाखा पुलिस ने उसकी घेराबंदी की और गांजा के साथ उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से दस किलो तीन सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग एक लाख रुपए बतायी जा रही है।
अपराध शाखा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रायसेन से यहां गांजा बेंचने के लिए आता था।




