मुज़फ्फरनगर में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला को मारी गोली, मचा हड़कंप

मुज़फ्फरनगर में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला को मारी गोली, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के पैर में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हड़कंप मच गया। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रतनपुरी क्षेत्र के गांव कैलाशनगर में घर के बाहर झाड़ू लगा रही पिंकी उर्फ गुड्डी (35) को संदिग्ध परिस्थिति में पैर में गोली लग गई। महिला ने बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को खतौली अस्पताल भेजा। जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के पैर के तलवे में घाव मिला है। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल महिला पिंकी की शादी करीब 15 वर्ष पहले बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली निवासी विकास के साथ हुई थी। लेकिन फिलहाल पिछले काफी समय से उक्त महिला अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके कैलाशनगर में अपने पिता के घर पर ही रह रही थी। महिला के पिता, माता तथा दो भाइयों की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *