कुशीनगर : सर्राफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या

कुशीनगर : सर्राफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की रात एक सर्राफा व्यवसायी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी गांव में सोना चांदी का कारोबार करने वाले जयराम वर्मा (50) पुत्र राम वर्मा का शव दुकान में बरामद किया। मंगलवार को सुबह इस घटना की जानकारी हुई। मृतक व्यवसायी रामगुलाम टोला, जनपद देवरिया के रहने वाले थे। वह नारायणपुर कोठी में सात वर्षों से सोना चांदी का व्यवसाय करते थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब पड़ोस के दुकानदारों ने अपनी दुकान खोलते समय देखा कि वर्मा की दुकान बाहर से बंद है। पड़ोसियों ने जैसे ही दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर खून से लथपथ उनका शव पड़ा पाया गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पटहेरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर हत्या के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *