मुज़फ्फरनगर में जूता व्यापारी की पत्नी को लगी गोली

मुज़फ्फरनगर में जूता व्यापारी की पत्नी को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। शहर के आर्य समाज रोड स्थित जूता कारोबारी की पुत्रवधू सोमवार देर रात अपने ही आवास में, संदिग्ध रूप से गोली लगने से घायल हो गई।महिला को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स ले जाकर भर्ती कराया गया है। परिजन इस संबंध में फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर लिबर्टी शूज का शोरूम चलाने वाले कारोबारी अजय अग्रवाल की पुत्रवधू सौम्या सोमवार देर रात घर पर ही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में चली गोली लगने से वे लहूलुहान हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन उस कक्ष में पहुंचे, जहां महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी।

परिजन तत्काल महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला को ऋषिकेश एम्स में ले जाकर भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गोली लगने वाले कमरे को सील कर दिया है, जहां गोली चलने की संभावनाओं की तलाश करते हुए साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।वहीँ परिजन मामले को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस संबंध में फिलहाल किसी भी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *