जेसीबी से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ककरद गांव के पास सोमवार को देर रात जेबीसी मशीन से टकरा कर बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम उचगांव निवासी राजेश पुत्र नर्मदा (37 वर्ष) अपने एक साथी रामाश्रय (35 वर्ष) के साथ बाईक से मड़िहान थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव शादी के लिए लड़की देखने गया था। उसके साथ चार अन्य बाईक पर आठ लोग सवार थे।
पुलिस ने बताया कि ककरद गांव के पास एक जेसीबी मशीन सड़क की खुदाई कर रही थी। तभी राजेश की बाईक अनियंत्रित होकर जेसीबी से टकरा गई जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। साथ चल रहे अन्य लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *