सलमान खान को जान से मारने की धमकी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा ‘कबूलनामा’

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी के बाद जहां मुंबई पुलिस जांच में जुटी हुई है वहीं इस मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की हिरासत में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर दावा किया है कि उसने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को कोई धमकी भरा लेटर नहीं भेजा है।

हालांकि बिश्नोई ने पुछताछ में यह बात कबूल की है कि पहले उसने अपने गिरोह के सदस्य संपत नेहरा के जरिए से सलमान खान को धमकी दी थी लेकिन इस बार सलमान खान को कोई पत्र नहीं लिखा गया है। बिश्नोई ने बताया कि मेरा साथी गोल्डी बराड़ कनाडा में हैं और उनकी सलमान खान से कोई दुश्मनी नहीं है। बिश्नोई ने कथित तौर पर कहा है।

सूत्रों ने आगे कहा कि बिश्नोई ने उन्हें बताया कि प्रचार के लिए किसी अन्य गिरोह या मसखरा ने यह खत भेजा होगा। रविवार को स्पेशल सेल ने बिश्नोई को एक अदालत में पेश किया गया और पांच दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *