शामली। राष्ट्रीय जाट महासभा ने आर्थिक व शैक्षिक तौर पर पिछडे जाट समाज को केन्द्र में अन्य पिछडा वर्ग की सूची में शामिल करने सहित कई मांगों को लेकर प्रधानमंत्री से गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को देते हुए जाट समाज को अन्य पिछडा वर्ग की सूची में शामिल करने सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि आर्थिक व शैक्षिक तौर पर पिछडे जाट समाज को केन्द्र में अन्य पिछडा वर्ग की सूची में शामिल करते हुए आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए, देश में किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए होने वाली परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केन्द्रों की अधिकतम दूरी 125 किलोमीटर के अंतर्गत ही रखी जाए, हाल ही में उत्तर प्रदेश में 2021 दरोगा भर्ती में सामने आई कथित धांधली की न्यायिक जांच कराई जाए, कोरोना के कारण पिछले दो सालों से सेना भर्ती न होने के कारण आयु सीमा समाप्त कर चुके युवाओं को भर्ती में मौका दिया जाए। इस अवसर पर हिमांशु चौधरी, रूपक चौधरी, चौ. सचिन सरोहा, प्रिंस तोमर, सुरेद्र सिंह, राजन आदि भी मौजूद रहे।
Posted inUncategorized