नाइजीरिया में चर्च में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 21 हुई

अबुजा। नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य ओंडो में सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च पर सशस्त्र हमले में 21 लोग मारे गए। ओंडो राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता रिचर्ड ओलाबोड ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा,”अब तक हमारे पास 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उनमें कई बच्चे और महिलाएं हैं, लेकिन यह एक संवेदनशील और भावनात्मक मामला है। कई लोगों का इलाज चल रहा है, लेकिन मेरे पास घायलों की सही संख्या नहीं है।”
ओलाबोड ने कहा कि फिलहाल, किसी भी सशस्त्र समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हमलावरों के एक समूह ने रविवार की ओवो शहर में सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में तोड़-फोड़ की और पैरिशियन पर गोलियां चला दीं।

नाइजीरियन ट्रिब्यून के अनुसार, हमलावरों ने चर्च के मैदान में कई विस्फो भी किए, हालांकि अधिकांश लोगों की मौत बंदूक की गोली से हुई थी। स्थानीय मीडिया ने हमले में लगभग 50 लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की सूचना दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *