स्मार्टफोन और टेबलेट पाकर झूम उठे छात्र-छात्राएं

बागपत। प्रदेश सरकार की डीजी शक्ति योजना के तहत शनिवार को ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बीए, बीएससी में पढ़ने वाली 186 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। फोन पाकर छात्राएं उत्साहित नजर आई। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से स्मार्ट फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रवजलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को फोन वितरित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य के निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने इनके अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किए गए, छात्राएं स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। प्रो. सौदान शास्त्री, डॉ. योगेश जिंदल, अजय कुमार ने भी विचार रखे। संचालन प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाना, डॉ. गीता, डॉ. साबरा, पूजा, अमित सौलंकी, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
उधर, चौधरी चरण सिंह इस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन के परिसर में आयोजित स्मार्टफोन व टेबलेट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने कहा कि छात्र छात्राएं टेबलेट एवं स्मार्टफोन का सदुपयोग करें। डिजिटल युग में स्मार्टफोन एवं टेबलेट का प्रयोग ज्ञान अर्जित करने के लिए होता है।
चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में बीएड बीए तथा मेडिकल के डिप्लोमा इन फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किए गए। कालेज निदेशक एवं आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि छात्र छात्रा अपने जीवन में अनुशासन एवं शालीनता एवं आधुनिक युग में डिजिटता अपनाकर जीवन में सफल हो सकते हैं । आधुनिकता में स्मार्टफोन एवं टेबलेट का सदुपयोग करना चाहिए । टाइम मैनेजमेंट कर के सभी छात्रों को अध्ययन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी राठी व संचालन डॉ. ओमपाल धनकड़ और डॉ. जावेद अली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अशोक कुमार, राहुल सिंह, नोडल अधिकारी हरिप्रकाश पवार, अंकित मलिक, रोहिणी तोमर, अपेक्षा जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *