191 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

191 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 191 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।
45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 204/1 के समीप से एक व्यक्ति साइकल के साथ नेपाल से भारत में नेपाली शराब के साथ प्रवेश करने वाला है। इस सूचना के आधार पर बल के जवानों ने शुकवार की रात स्तम्भ संख्या 204/1के निकट घेराबंदी की। इस दौरान देखा गया कि साइकल सवार एक व्यक्ति ने नेपाल प्रभाग से भारतीय प्रभाग में प्रवेश किया है। बल के जवानों ने उसे रोककर साइकिल पर लदे बोरी की तलाशी ली। बोरी की तलाशी के दौरान 191 बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी।इसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र निवासी जीतेन कुमार शर्मा के रूप में की गयी है। गिरफ्तार कारोबारी को साइकल के साथ बीरपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *