देश-विदेश
Trending
चीन में बुलेट ट्रेन पटरी से उतरी, एक की मौत, आठ घायल
दक्षिण-पश्चिम चीन में गुइझोउ प्रांत के रोंगजियांग काउंटी में शनिवार सुबह एक बुलेट ट्रेन के पटरी से उतरने से ट्रेन चालक की मौत हो गयी और अन्य आठ घायल हो गए। चीन की रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड ने यह जानकारी दी।
बीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन में गुइझोउ प्रांत के रोंगजियांग काउंटी में शनिवार सुबह एक बुलेट ट्रेन के पटरी से उतरने से ट्रेन चालक की मौत हो गयी और अन्य आठ घायल हो गए। चीन की रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड ने यह जानकारी दी।
कंपनी ने बताया कि गुइयांग से ग्वांगझू जाने वाली ट्रेन के रोंगजियांग स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें ट्रेन चालक की मौत हो गयी और अन्य आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक ट्रेन अटेंडेट और सात यात्री है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रेन से कुल 136 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हादसे की जांच की जा रही है और कारण का पता लगाया जा रहा है।




