सहरसा में आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या, एक घायल

सहरसा में आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या, एक घायल

सहरसा। बिहार में सहरसा जिले के नोहट्टा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने शनिवार को यहां बताया कि चंद्रायण गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान सुरेश यादव, राम सागर यादव और नाथन यादव के रूप में की गयी है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *