अमेरिका में विमान हादसा, पायलट की मौत

अमेरिका में विमान हादसा, पायलट की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका में दक्षिण-पूर्वी कैलिफोर्निया प्रांत के मोजावे रेगिस्तान में अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
केएबीसी टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लेमूर नौसेना हवाई अड्डा से एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान शुक्रवार अपराह्न में उड़ान भरी थी और यह दक्षिणी कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान अपराह्न 2.30 बजे (स्थानीय समय) दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक चीन झील नौसैनिक हवाई शस्त्र स्टेशन के नौसेना सुरक्षा बलों और अग्निशामकों को दुर्घटना स्थल पर तैनात किया गया है।
अभी तक हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *